{"_id":"67a278f7d1b405c575030053","slug":"bhasha-university-cameras-will-be-installed-in-classrooms-studies-will-be-monitored-lucknow-news-c-13-knp1050-1062697-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि : कक्षाओं में लगाए जाएंगे कैमरे, पढ़ाई की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि : कक्षाओं में लगाए जाएंगे कैमरे, पढ़ाई की होगी निगरानी
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश से आया प्रतिनिधिमंडल।
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सभी विभागों की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मॉनीटरिंग कुलपति कार्यालय से होगी। इसका उद्देश्य कक्षाओं का नियमित संचालन और विद्यार्थियों और शिक्षकों की स्थिति को पता करना है। इस संबंध में कुलपति ने कुलसचिव को निर्देश दिए हैं।
भाषा विवि के प्रभारी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बीते दिनों कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई शिक्षक अपनी कक्षा में नहीं थे। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की थी और गायब शिक्षकों को नोटिस जारी किया था।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की पहचान वहां होने वाले पठन -पाठन से है। वह प्रत्येक दशा में ये सुनिश्चित करेंगे कि कक्षाएं नियमित चलें। शिक्षक और विद्यार्थी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। इसी क्रम में कक्षाओं में कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कुलपति ने मंगलवार को भी कक्षाओं में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर विभागों में कक्षाएं सुचारू मिलीं।
विज्ञापन
समर्थ को समझने तेलंगाना से आया दल
भाषा विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल से होने वाले कार्यों की कार्यप्रणाली समझने के लिए मंगलवार को आंध्र प्रदेश सरकार में कॉलेजिएट शिक्षा आयुक्तालय का एक दल विवि पहुंचा। प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी ने बताया कि समर्थ एक एकीकृत ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रशासनिक एवं अकादमिक प्रक्रियाओं को डिजिटली तौर पर सुगम बनाता है। आंध्र प्रदेश से आए दल में डॉ. कविथा, डॉ मणि, श्रीरामजी, डॉ. भास्कर रेड्डी, डॉ. लक्ष्मण किशोर व डॉ. सुधाकर पी शामिल रहे। विवि के अधिकारियों में परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना मिश्रा, प्रो. सौबान सईद, प्रो. हैदर अली, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी, डॉ. नीरज शुक्ला आदि मौज़ूद रहे।
एकेडमिक काउंसिल की बैठक कल
भाषा विवि में बृहस्पतिवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक प्रस्तावित है। कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शैक्षिक कार्यों से जुड़े प्रस्तावों का अनुमोदन दिया जाएगा। विभागों में हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी जाएगी।