फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhartiya youwa morcha fought with uppolice

BJP का बवाल, विधानसभा के बाहर जंग सा माहौल

Mon, 30 Jun 2014 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
bhartiya youwa morcha fought with uppolice

प्रदेश में जिस दिन से विधानमंडल सत्र हुआ है, उस दिन से कभी सदन में तो कभी सदन के बाहर किसी न किसी पार्टी के हंगामे का दौर जारी है।

विज्ञापन


सोमवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर सपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

अचानक कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया और कई अधिकारियों की गाड़ियां तोड़ दीं।

हालात बेकाबू होता देख पुलिस को बीच में आना पड़ा और देखते ही देखते ही विधानसभा के बाहर 'जंग' होने लगी। कार्यकर्ता सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

इस तरह सपा को घेर रही है भाजपा

bhartiya youwa morcha fought with uppolice

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बिखराने के लिए आंसू गैस और वॉटर कैनन छोड़े लेकिन कार्यकर्ता ‌प्रदर्शन करते रहे।

बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और बदले में हथगोले भी फेंकने पड़े।

उधर, कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर हमला करना जारी रखा। इस दौरान कई पुलिसवाले और कार्यकर्ता भी घायल हो गए।

घंटों चले इस जंग की वजह से आम लोगों को खासा दिक्कत हुई और विधान सभा से लेकर बापू भवन तक ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

पुलिस ने जैसे-तैसे करके कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय के भीतर भेजने में सफलता पाई।

माना जा रहा है कि भाजपा पूरी तरह सपा सरकार को सड़क और सदन दोनों ही जगह घेरने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन से राजनाथ सिंह की बैठक का बदला स्‍थान

bhartiya youwa morcha fought with uppolice

बताते चलें कि विधान सभा के बाहर जब यह जंग हुई, सदन की प्रकिया जारी थी। बाद में सदन में भी इस पर काफी देर तक हंगामा हुआ।

भाजयुमो के इस प्रदर्शन से भाजपा कार्यालय पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ होने वाली पार्षदों की बैठक का स्‍थान भी बदलना पड़ा। अब यह बैठक महानगर में होगी।

उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 14 जुलाई को प्रदेश भर में केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इसमें महंगाई पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जाएगी।


इसका निर्णय पार्टी की राज्य कौंसिल की दो दिनी बैठक में किया गया। इस तरह देखा जाए तो सपा सरकार बुरी तरह विपक्षियों से घिरी हुई है।

विज्ञापन

हंगामे में ये हुए हलकान

bhartiya youwa morcha fought with uppolice

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के हंगामे में कई पुलिसवाले बुरी तरह जख्मी हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, एएसपी पूर्वी राजेश कुमार, सुधीर एसओ आशियाना, एसआई सरोजनीनगर धीरेंद्र बहादुर, एसआई लालबाग रत्नेश, एएसपी पूर्वी के गनर राकेशन सिंह, पेशकार राम सिंह, उन्नाव से ड्यूटी में आए कांस्टेबल नौशाद, एसआई छितवापुर आदर्श सिंह, लोको एसआई राधेश्याम सहित 30 लोग घायल हुए।

इसके अलावा कई दूसरे अफसर भी घायल हुए हैं। बसपा नेता स्वामी प्रसार वर्मा ने इस बीच बयान दिया है कि भाजपा के इस बवाल में आम जनता फंसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed