फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharthapur villagers will be evacuated from the forest and resettled in populated areas within a month.

नाव हादसा: सीएम योगी का बड़ा एलान, एक महीने में जंगल से निकालकर आबादी क्षेत्र में बसाए जाएंगे ग्रामीण

Sun, 02 Nov 2025 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Nov 2025 05:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के भरथापुर में हुए नाव हादसे के बाद रविवार को गांव का हवाई सर्वे किया और एक महीने के अंदर ग्रामीणों को सुरक्षित आबादी के स्थान पर बसाने का एलान किया।

विज्ञापन
Bharthapur villagers will be evacuated from the forest and resettled in populated areas within a month.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के भरथापुर में हुए नाव हादसे के बाद रविवार को गांव का हवाई सर्वे किया और एक महीने के अंदर ग्रामीणों को सुरक्षित आबादी के स्थान पर बसाने का एलान किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 3:00 बजे मोतीपुर डाक बंगला पहुंचे यहां उन्होंने भरथापुर गांव के नाव हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि एक माह के अंदर भरथापुर गांव के सभी 118 परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए 21.56 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव के सभी 118 परिवारों को आवास के साथ कृषि योग्य जमीन भी मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा जंगल में बसे अन्य लोगों के भी विस्थापन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सूची बनाकर भेजें कार्यवाही कर उन्हें भी जंगल से बाहर बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और युवक का शव मिला: बहराइच के भरथापुर घाट पर बुधवार को हुए नाव हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवक का शव रविवार शाम 3:30 बजे घाघरा बैराज के डाउनस्ट्रीम से आधा किलोमीटर दूर बरामद हुआ। रेस्क्यू कार्य में लगे जवानों ने उम्मीद जताई है कि अन्य लापता लोगों का भी शीघ्र पता कर लिया जाएगा। भरथापुर घाट पर बुधवार को हुए नाव हादसे में 22 लोग नदी में डूब गए थे। 13 लोक सुरक्षित बचा लिए गए थे जबकि एक महिला का शव उसी दिन मिला था। वहीं, आठ लापता हुए लोगों की तलाश में चार दिन से रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

राहत व बचाव कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरफ, पुलिस, पीएसी और एसएसबी की टीमें लगी हुई है। रविवार को सुबह 6:00 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। दोपहर में 2:50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर भरथापुर गांव पर मंडराया।

इस दौरान एनडीआरएफ की टीम चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज अप स्ट्रीम में रेस्क्यू अभियान चल रहा था तभी एक युवक का शव मिला है। सबको बैराज पर लाया गया है लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। नाविक का शव होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बैराज से करीब पांच किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र जंगल गुलरिया गांव के सामने लखीमपुर के लालपुर गांव के समीप घाघरा नदी से शव बरामद हुआ। घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूरी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed