{"_id":"638d733a58b30e79e71f7ba0","slug":"bharat-jodo-yatra-will-spend-five-days-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo yatra: यूपी में पांच दिन रुकेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश कमेटियां कर रहीं तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo yatra: यूपी में पांच दिन रुकेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश कमेटियां कर रहीं तैयारी
Mon, 05 Dec 2022 09:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:57 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यूपी की कांग्रेस टीम विशेष तैयारियां कर रही है। सूबे में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर व आसपास के जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। यह यात्रा यूपी की सीमा के भीतर 5 दिन रहेगी, जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशेष तैयारियां कर रही है।
विज्ञापन
प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्राएं भी इसी तैयारी का हिस्सा है। सभी छह प्रांतीय अध्यक्षों को उनके प्रभार वाले जिलों में ये यात्राएं इसी माह निकालने के लिए कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। नगर निकाय चुनाव के दावेदारों से भी कहा गया है कि इन यात्राओं को सफल बनाने के लिए वे जी जान से जुटेंगे। इसके आधार पर ही यह तय होगा कि उनके दावों में कितना दम है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा-सपा का लिटमस टेस्ट आज, अखिलेश-शिवपाल की एकता का भी इम्तिहान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रियल एस्टेट में 7.3 लाख करोड़ की निवेश योजना तैयार, बनाए जाएंगे 64 लाख घर
कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रादेशिक यात्राओं की जिम्मेदारी संभालने वाले नेता रात्रि प्रवास यात्रा रूट पर ही करेंगे। यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। देश की अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को सामने रखकर यह बताया जाएगा कि अब भी नहीं चेते तो भविष्य में बेरोजगारी की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेगी।