{"_id":"62ab0ac1d231d64ccc3b4bfa","slug":"bharat-gaurav-train-will-be-run-from-ayodhya-to-janakpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Gaurav train: 21 जून से शुरू होगी 'भारत गौरव' ट्रेन, अयोध्या से चलकर नेपाल के जनकपुरी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Gaurav train: 21 जून से शुरू होगी 'भारत गौरव' ट्रेन, अयोध्या से चलकर नेपाल के जनकपुरी जाएगी
Thu, 16 Jun 2022 04:19 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:19 PM IST
सार
अयोध्या से नेपाल के जनकपुरी जाने वाली भारत गौरव ट्रेन 21 जून से शुरू हो रही है। इसमें यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
अयोध्या से जनकपुरी जाएगी भारत गौरव ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का रैक आलमबाग स्थित कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप से दिल्ली रवाना कर दिया गया। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि ट्रेन 21 जून से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि यह ट्रेन दिल्ली से चलकर अयोध्या के रास्ते नेपाल के जनकपुरी जाएगी। दिल्ली में ट्रेन के प्रमोशन के लिए एक मेगा रोड शो भी होगा। भारत गौरव ट्रेन पहली बार श्री रामायण यात्रा पर निकल रही है।
विज्ञापन
इसमें देखो अपना भारत डीलक्स ट्रेन की बोगियों का उपयोग किया गया है। 17 रात और 18 दिन की लंबी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। बड़े बाथरूम बनाए गए हैं। विनायल रैपिंग से बाहरी साजसज्जा की गई है।
विज्ञापन
ईद के त्योहार से लेकर जीव जंतुओं का प्राकृतिक संतुलन, सारनाथ व योग के विभिन्न आयाम दिखाए गए हैं। यह ट्रेन भारत और नेपाल के दो तीर्थ स्थलों अयोध्या व जनकपुर को जोड़ेगी। ट्रेन में सिर्फ एसी थर्ड क्लास की बोगियां होंगी। डेस्टिनेशन पर यात्रियों को डीलक्स होटलों में ठहरने और शाकाहारी भोजन और वाहनों से स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था आइआरसीटीसी करेगा।