{"_id":"5bf2c583bdec22699917808e","slug":"bhaiya-ji-joshi-reached-ayodhya-for-dharm-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे संघ के सर कार्यवाह, बोले- त्रिपाल में रामलला के ये आखिरी दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे संघ के सर कार्यवाह, बोले- त्रिपाल में रामलला के ये आखिरी दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर निर्माण को लेकर 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा की तैयारियों को लेकर संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी भी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। रामलला के दर्शन करने के बाद कहा कि त्रिपाल में रामलला का दर्शन हमारे लिए अंतिम हो, अगली बार हम भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन करने आएं, यही प्रार्थना भगवान राम से की है। धर्मसभा में रामभक्तों के बड़े शक्ति का दर्शन होगा।
विज्ञापन
संघ कार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा कि धर्मसभाएं साधु-संतों के आह्वान पर हो रही हैं। हम सब हिंदू के नाते- रामभक्त के नाते सारी धर्मसभा में सम्मिलत होंगे। हम अपेक्षा करते हैं साधु-संतों के निमंत्रण को सारा हिंदू समाज बहुशक्ति के साथ स्वीकार करेगा। हम एक बार फिर राममंदिर निर्माण का संकल्प दोहराना चाहते हैं।
विज्ञापन
राममंदिर को लेकर सरकार की भूमिका पर कहा कि हम शासन से कुछ नहीं कहेंगे, हम न्यायालय से कहेंगे कि हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मुद्दे को अतिशीघ्र संवेदनशील व श्रद्धा विषयक मानकर शीघ्रता से निर्णय करें। मार्ग में जो बाधाएं हैं वह दूर करें।
विज्ञापन
सोमनाथ की तर्ज पर मंदिर बनाने के सवाल पर बोले कि सोमनाथ की परिस्थितियां भिन्न थीं। शासन के अधिकार में जो है वह शासन पहल करे। कानून बनाना है, नहीं बनाना है यह सत्ता में बैठे लोगों के निर्णय का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वे शीघ्रता से इस मामले में पहल करें।