फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhag milkha bhag is tax free in novelty cinema only

सिर्फ यहां टैक्स फ्री होगी 'भाग मिल्खा भाग'

Thu, 08 Aug 2013 01:44 PM IST
लखनऊ/ज्ञान सक्सेना
लखनऊ/ज्ञान सक्सेना Updated Thu, 08 Aug 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
bhag milkha bhag is tax free in novelty cinema only

अखिलेश सरकार द्वारा मनोरंजन कर मुक्त घोषित ’भाग मिल्खा भाग’ फिल्म को सस्ती दर पर देखने का लुत्फ शहर के सिर्फ एक सिनेमाघर में मुहैया होगा।

विज्ञापन


फिलहाल फिल्म लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ सहित चिह्नित 12 जिलों में ही दो माह के लिए टैक्स फ्री श्रेणी में घोषित की गई है।

कैबिनेट निर्णय के बाद मनोरंजन कर से मुक्त उक्त फिल्म के संबंध में जारी शासनादेश में स्पष्ट है कि एक समय में अधिकतम 12 प्रिंट ही पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री चलाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त चिह्नित शहर के अगर किसी अन्य सिनेमाघर में इस फिल्म का प्रदर्शन होता है तो उसे मनोरंजन कर मुक्त के दायरे से बाहर माना जाएगा।

इसीलिए टैक्स फ्री घोषित होने के बाद भी यह फिल्म प्रदेश के चिह्नित जिलों के सिर्फ एक पिक्चर हॉल में ही सस्ती दर पर दर्शकों को देखने को मिल रही है।

सचिव एसएन प्रसाद की तरफ से 3 अगस्त 2013 को जारी शासनादेश में कहा गया है कि उक्त टैक्स फ्री पिक्चर का एक जिले में सिर्फ एक ही कर मुक्त प्रिंट ही किसी एक छविघर में प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सिनेमाघर के फिल्म के प्रिंट को मनोरंजन कर मुक्त रखा जाए इसका फैसला फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अपने स्तर पर तय करेगा। मनोरंजन कर मुक्त फिल्म के टैक्स फ्री प्रिंट को सिर्फ चिह्नित जिले के किस एक पिक्चर हॉल में दिखाया जाएगा।


अन्य सिनेमाघर में संचालित प्रिंट पर दर्शकों को मनोरंजन कर छूट की यह सुविधा नहीं मिलेगी।

जिले के मनोरंजन कर उपायुक्त सीपी त्रिपाठी ने बताया कि शासनादेश के तहत ही वर्तमान में उक्त फिल्म का टैक्स फ्री शो शहर में फिलहाल नॉवेल्टी पिक्चर हॉल में ही संचालित है।

इसके इतर शहर के अन्य मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघर में प्रदर्शित इस फिल्म के प्रिंट पर टैक्स फ्री की छूट लागू न होने के कारण दर्शकों से टिकट का पूरा पैसा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed