फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Betrayal of farmers to promote corporate farming: Lallu

कॉरपोरेट खेती को बढ़ावा देना किसानों से विश्वासघात : लल्लू

Thu, 24 Sep 2020 11:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Sep 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Betrayal of farmers to promote corporate farming: Lallu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संसद में बगैर बहस कराए, बिना मत विभाजन स्वीकार किए तानाशाहीपूर्ण तरीके से कृषि संबंधी तीन विधेयक पारित करने को किसानों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात बताया है। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों में एमएससी का जिक्र न किए जाने और मंडियों को समाप्त करने से किसान पूंजीपतियों की शर्तों पर फसल को बेचने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


अजय कुमार लल्लू बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने मांग की कि एक देश-एक समर्थन मूल्य के तहत अनाज, फल, सब्जी की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होना चाहिए। नए कानून में प्रावधान किया जाए कि किसान की किसी भी उपज की खरीद एमएसपी से नीचे नहीं होगी। नए कानून में कृषि उत्पादों के एमएसपी का जिक्र न होना इस बात की तरफ  इशारा करता है कि सरकार ने कृषि व्यवस्था को पूरी तरह से कॉरपोरेट और पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की सूची से अनाज, दाल, खाद्य तेल, आलू, प्याज को बाहर करने से जमाखोरी शुरू हो जाएगी, जिसका खामियाजा देश की बेहाल परेशान जनता को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के काले कानून से जहां किसान अधिकार विहीन हो जाएंगे, वहीं लाखों लोगों से जुड़ी मंडी परिषद अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नए काले कानून के खिलाफ कांग्रेस  25 सितंबर से 31 अक्टूबर तक व्यापक जनांदोलन चलाएगी। शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से खेती-किसानी पर हुए हमले के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed