फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bet on loksabha election results

कह रहा सट्टा बाजार, अबकी बार-मोदी सरकार

Wed, 14 May 2014 10:52 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 May 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
bet on loksabha election results

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सियासी चर्चाएं गर्म हैं, विभिन्न चैनलों पर प्रसारित हो रहे एग्जिट पोल आम लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं सट्टा बाजार भी चुनाव के नतीजों को लेकर उफान पर है।

विज्ञापन


जिस तरह एब्जिट पोल में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी की तरह उभर रही है, वैसे ही सट्टा बाजार में भाजपा के भाव सबसे ऊंचे हैं। वहीं, किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने की स्थिति में गठबंधन की उम्मीदों पर भी सट्टा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का शायद ही कोई बड़ा शहर हो जो चुनावी माहौल में चल रहे सट्टे से अछूता हो।

किसी खास ठीहे पर बैठकर भाव नहीं लगाए जा रहे बल्कि एसी कारों में सफर करने के दौरान मोबाइल फोन से इसे अंजाम दिया जा रहा है।

सटोरिए भी जानते हैं कि पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस समय चुनाव के कार्यों में व्यस्त हैं और चुनावी नतीजे आने के बाद ही उनकी ओर नजर कर पाएंगी। तब तक करोड़ों-अरबों का खेल हो चुका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए हर मुद्दा मुफीद

bet on loksabha election results

शुरुआती दौर में किसे टिकट मिलेगा और किसका टिकट कटेगा, इस पर सट्टा लगा।

फिर किस सीट पर किसका पलड़ा भारी रहेगा, किसके पक्ष में क्या जातीय समीकरण हैं, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, किसे बहुमत मिलेगा, गठबंधन होगा तो किसका होगा, इन बिंदुओं पर सट्टा लगा।

...ताकि न हो शोर
इस बार सट्टा बाजार में नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। सटोरिए बहुत चालाकी से मुनाफा कमा रहे हैं। भाव बहुत अधिक नहीं लगाए जा रहे हैं जिससे हारने वाले को अधिक नुकसान न हो और सट्टे को लेकर शोर न हो।

हर पार्टी का अलग भाव

bet on loksabha election results

सट्टा बाजार में सबसे अधिक भाव भाजपा, उसके बाद आप, फिर सपा और बसपा और सबसे कम कांग्रेस का है।

यह भाव उनको मिलने वाली सीटों की संभावना और चुनाव के दौरान विभिन्न पार्टियों के लिए बनी फिजा को देखते हुए लगाया जा रहा है। जिसे जितनी अधिक सीट मिलने का आकलन, उसका भाव उतना ही ज्यादा।

इसी वजह से सबसे अधिक सट्टा मोदी और फिर केजरीवाल पर लगा। बाद में सट्टा बाजार में केजरीवाल का भाव कुछ गिरा और यूपी में ‘आप’ के मुकाबले समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी-हल्का होता रहा।

सटोरियों का आकलन भाजपा को देश में 225 से 265 के बीच सीटें मिलने का है। वहीं, यूपी में भाजपा को 45 से 52, सपा को 10 से 12, बसपा को 10 से 14, कांग्रेस को 7 से 10 और ‘आप’ को दो से तीन सीटों का है।

बहुमत और गठबंधन के अलग भाव

bet on loksabha election results

सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि भाजपा की बहुमत की सरकार बनने और बहुमत न मिलने पर गठबंधन की सरकार बनने पर 1 पर 2 या 1 पर 5 तक का रेट लग रहा है।

ऐसे ही अलग-अलग पार्टियों की सीटों को लेकर 1000 पर 1100 से 1300 रुपये तक का भाव चल रहा है।

ईवीएम से वोटिंग होने के कारण अब मतगणना के दौरान पहले की तरह चक्रवार भाव नहीं लग सकता। इसलिए हर घंटे घोषित होने वाले रुझान पर भाव लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed