फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   best muhurt of shopping on dhanteras

जानिए, धनतेरस पर शॉपिंग का श्रेष्ठ मुहूर्त कौनसा है?

Fri, 06 Nov 2015 01:51 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
best muhurt of shopping on dhanteras

धनतेरस सोमवार को है, इस दिन खरीदारी के लिए दिनभर मुहूर्त मिलेगें। हालांकि शाम के मुहुर्त को श्रेष्ठ बताया जा रहा है। बाइक, कार, ज्वैलरी, प्रापर्टी, जमीन-जायदाद, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़े आदि खरीदने के लिए मुहुर्त सुबह से ही मिल रहे हैं।

विज्ञापन


महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि रविवार को शाम 4:34 बजे से त्रयोदशी लग जाएगी, जो कि सोमवार की शाम 6:43 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर शाम को घरों-प्रतिष्ठानों में वृष लग्न में 5:34 बजे से 7:31 बजे तक पूजन का उत्तम मूहूर्त रहेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा धनत्रयोदशी पर पूजन के लिए गोधूलि बेला भी सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन ऋण मोचन पाठ करने से ऋण का संकट हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। पं. केके दीक्षित ने बताया कि इस दिन आदिवैद्य भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूजन से हर कामना होगी पूरी

best muhurt of shopping on dhanteras

इसे कामेश्वरी जयंती भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन पूजन से कामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषाचार्यों के वृद्धिकारक वस्तुओं को पूजन में रखना शुभ रहेगा। व्यावसायिक दुकानों, प्रतिष्ठानों और गृहस्थों के लिए गोधूलि बेला का समय उचित है। जबकि विभिन्न प्रकार की खरीदारी के लिए अलग-अलग मुहूर्त हैं।

आभूषणों और धातुओं में स्वर्ण धातु को शुभ लग्न में खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी का आगमन सदैव ही रहता है। उन्होंने बताया कि पद्मपुराण के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी ‘धनत्रयोदशी’ पर विष्णु-लक्ष्मी पूजन न करने वाले से लक्ष्मी कृपा सदा ही दूर रहती है।

कब-क्या खरीदना श्रेष्ठ

best muhurt of shopping on dhanteras

•प्रॉपर्टी, आभूषण, सोना चांदी एवं अन्य कीमती धातु
•सुबह 6:49 बजे से 9:06 बजे तक।
•दोपहर 12:57 बजे से 02:28 बजे तक।
•शाम 5:34 बजे से 7:31 बजे तक।
•रात 12:02 बजे 02:16 बजे तक।
वाहन, टीवी, लैपटाप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े
•सुबह 9:10 बजे 11:15 बजे तक।
•दोपहर 3:57 बजे से 5:34 बजे तक।
•शाम 7:32 से 9:45 बजे तक।
(दोपहर 2:28 बजे से 3:56 बजे के बीच मीन लग्न में केतु बैठा होने के कारण वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि न खरीदें।)

आचार्य प्रदीप के मुताबिक धनतेरस पर स्थिर-लग्नों और अस्थिर लग्नों में खरीदारी का विशेष योग है। उनके मुताबिक ही धनतेरस की खरीदारी करनी चाहिए।

आचार्य प्रदीप ने बताया कि इस बार खाद्यान्नों की कीमतों में जबरदस्त बूम के चलते लोग इस दिन उनकी भी शॉपिंग करने के मुहूर्त के बारे में पूछ रहे है। खाद्यान्न की शॉपिंग के लिए सुबह 11:29 बजे से दोपहर 1:57 बजे और शाम को 7:31 बजे से 9:45 के बीच खरीदारी के अच्छे मुहूर्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed