{"_id":"e6464cebcb382d8e495ec0e1024a4567","slug":"beni-will-fight-loksabha-elections-from-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा से ही लडूंगा लोकसभा चुनाव: बेनी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा से ही लडूंगा लोकसभा चुनाव: बेनी प्रसाद
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव गोंडा सीट से ही लड़ेंगे।
विज्ञापन
पुरानी सीट कैसरगंज से चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि कैसरगंज में जो भी चुनाव लड़ेगा, उनकी सरपरस्ती में ही लड़ेगा।
भाजपा के नरेंद्र मोदी को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया अच्छी तरह जानती है कि कौन सी पार्टी जहर की खेती करती है। इसे बताने की जरूरत नहीं है।
राजधानी में सोमवार को राष्ट्रीय इस्पात उपभोक्ता परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बेनी ने कहा कि गोंडा में स्टील की दो फैक्ट्रियां लगाने का निर्णय हो गया है।
आचार संहिता लागू होने से पहले ही इसका शिलान्यास हो जाएगा। अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी भ्रष्टों की सूची में सोनिया व राहुल गांधी का नाम होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, चोर सबको चोर ही समझता है।
विज्ञापन
इनकम टैक्स वाले लोग क्या होते हैं, यह आप सब अच्छी तरह जानते हैं। उत्तर प्रदेश के हालात पर इस्पात मंत्री ने कहा, यहां एक मंत्री की भैंस चोरी हो जाती है तो कई पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया जाता है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मारे गए लोगों की चिंता इस सरकार को नहीं है। आए दिन अपराध हो रहे हैं। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
यूपी का बजट गुजरात से चार गुना अधिक होने के मुलायम सिंह यादव के बयान पर बेनी ने कहा कि प्रदेश में काम कम लेकिन बजट का दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है।
अखिलेश तो भतीजा है, नाराजगी बाप से है बेनी वर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव तो उनका भतीजा है। वह बेटे की ही तरह है।
उससे उन्हें कोई शिकायत नहीं है। नाराजगी तो उनके बाप मुलायम सिंह यादव से है। गोंडा की सपा रैली को हम चुनौती नहीं मानते हैं। प्रदेश में लोकतंत्र है। सभी पार्टियों को हक है कि वे कहीं भी सभाएं कर सकती हैं।
लेकिन एक बात है कि सपा जो वहां रैली करने गई है वह हमारी चुनौती स्वीकार नहीं कर पा रही है।