गांधी और सरदार पटेल पर ये क्या बोल गए बेनी बाबू?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार देश को किसान मुक्त बनाने में जुटी है। गुजरात में कपास उत्पादक किसान आत्महत्या कर रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में किसान अपना धान औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह से पूंजीपतियों को ही मजबूत कर रही हैं। गोमती नगर स्थित अपने आवास पर बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाने का निर्णय लिया। हालांकि, बेनी यह कहने से नहीं चूके कि सरदार पटेल और महात्मा गांधी समाजवादी नहीं थे।
आगे चलकर शायद यह सरकार इंदिरा गांधी की जयंती भी इसी तरह से मनाए। इससे साफ हो गया है कि भाजपा के पास अपने ऐसा नेता नहीं हैं, जिनके योगदान को याद किया जा सके। सभी जानते हैं कि पटेल और गांधी धुर कांग्रेसी थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य 1300 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, लेकिन बाजार में 800-900 रुपये प्रति क्विंटल ही धान के दाम किसानों को मिल रहे हैं।
सेकुलर सोच के कारण ही पीएम बने थे नेहरू
सरकार ने ईरान को बासमती चावल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। नतीजतन बासमती धान के दाम भी 3000 रुपये से गिरकर 1000-1100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही किसान के पास धान खत्म होगा, मोदी सरकार चावल के निर्यात पर से पाबंदी हटा लेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी समाजवादी नहीं थे। समाजवादी और सेक्युलर सोच के कारण ही पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया।
भारत में वामपंथी विचारधारा (लेफ्ट ओरिएंटेड) वाली सरकार ही कामयाब हो सकती है। भाजपा जैसी दक्षिणपंथी पार्टियां अवाम का भला नहीं कर सकतीं। कांग्रेस संगठन में उनकी भूमिका के संबंध में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, समर्पित कार्यकर्ता हूं। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, निभाऊंगा। लेकिन मांगने कुछ भी नहीं जाऊंगा।
कुंठित और छोटे पार्टनर को दे दें विधान परिषद सीट
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल यूपीए का छोटा और कुंठित पार्टनर है। अगर विधान परिषद में रालोद सीट मांगता है तो उसे यह सीट दे देनी चाहिए।