मरते-मरते उठकर दौड़ने लगती है कांग्रेस: बेनी प्रसाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का मानना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फिर सत्ता में वापस लौटेगी।
अपने आवास पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद प्रेस से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि राहुल जी बहुत सक्रिय हैं। 2019 में हम फिर दिल्ली में लौटेंगे। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह मरते-मरते उठकर दौड़ने लगती है।
चाहे 1977 हो, 1989 हो यहा फिर1999 जब सबने कहा कि कांग्रेस अब खत्म तो उसी के बाद ही कांग्रेस सत्ता में लौट में आती है। लेकिन इस समय प्रदेश में कांग्रेस सक्रिय नहीं है जो मुझे खल रहा है।
वहीं, उन्होंने कहा जिले में विकास कार्यों का बुरा हाल देखकर हमने सपा को समर्थन देने का फैसला किया है। हम चाहते हैं कि सरकार इसका बदला बाराबंकी में विकास कार्य करा कर चुकाए।
उन्होंने कहा कि आज ही अखिलेश का फोन आया कि चाचा.. आपने कभी किसी काम के लिए कहा ही नहीं। हमने भी कह दिया तैयार रहो, अब पूरी सूची भेज रहे हैं।
'अपने मतलब से हमने सपा को दिया है समर्थन'
एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी को समर्थन देने के सवाल पर कि हमने अपने मतलब से सपा को समर्थन दिया है। कहा हम चाहते हैं कि सरकार इसके बदले में बाराबंकी में विकास कार्य कराए।
बोले चार साल में आज पहली बार अखिलेश से बात हुई। उन्होंने फोन कर पूछा कि चाचा आपने कभी किसी काम के लिए कहा ही नहीं। हमने भी बोल दिया कि तैयार रहो, अब विकास कार्यों की लंबी सूची भेज रहा हूं।
कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए मजबूत विपक्ष का होना बहुत आवश्यक है। सत्ता पर अंकुश होना बहुत जरूरी है। लेकिन प्रदेश में विपक्ष नाम की चीज ही नहीं है।
कहा कि विपक्ष इतना लड़ाकू हो कि सत्ता पक्ष मजबूर हो जाए उसकी बात सुनने के लिए। विपक्ष बोल के काम कराए और सत्ता पक्ष अपने काम से बोले।