फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni gives yet another controversial statement on modi

'मोदी को मिलेगी सजा, पर मरने नहीं देगी सरकार'

Thu, 27 Mar 2014 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Mar 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
beni gives yet another controversial statement on modi

बड़बोले बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान देकर बवाल मचाने का इंतजाम कर दिया है। उन्होंने मोदी की मौत की भविष्यवाणी कर डाली है।

विज्ञापन

केंद्रीय इस्पात एवं गोंडा से कांग्रेस प्रत्याशी बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह जब हारना चाहते हैं तो लखनऊ चले आते हैं।


इससे पहले भी वे महोना विधानसभा क्षेत्र से हार चुके हैं। एक बार फिर वे लखनऊ से हारने आ गए हैं।

वहीं, मोदी को मारने की आतंकी साजिश के बारे में बेनी ने कहा कि गोधरा कांड की सजा उन्हें जरूर मिलेगी। हालांकि, बेनी ने कहा कि केंद्र सरकार उन्हें मरने नहीं देगी। उन्हें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है।

विज्ञापन

मोदी के लिए कराया गया मुजफ्फरनगर दंगा

beni gives yet another controversial statement on modi

बेनी प्रसाद वर्मा गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवादी घटनाएं बाबरी मस्जिद गिरने के बाद से ही शुरू हुई हैं।

देश में आतंकवादी घटनाएं भाजपा की देन हैं। जहां तक नरेंद्र मोदी की बात है तो चुनाव के बाद खुद भाजपा ही उन्हें भगा देगी।

सपा व भाजपा की आपसी साठ-गांठ का नतीजा ही मुजफ्फरनगर कांड है। मोदी को प्रदेश में अच्छी इंट्री दिलाने के लिए यह दंगा कराया गया था।

अखिलेश को देना चाहिए इस्तीफा

beni gives yet another controversial statement on modi

बेनी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार माना है। इसके बाद तो प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

अगर यह इस्तीफा नहीं देते हैं तो चुनाव बाद प्रदेश सरकार खुद गिर जाएगी। प्रदेश सरकार के कई विधायक सरकार से नाराज चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के अफसरों को बदलने के फैसले से भी यह साफ हो गया है कि सरकार का बेईमानी कराने का इरादा था।

उन्होंने मुलायम सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा कि सपा मुखिया न तो मैनपुरी से ही जीतेंगे और न ही आजमगढ़ से।

विज्ञापन

कांग्रेस ने किसी को अपमानित नहीं किया

beni gives yet another controversial statement on modi

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि टिकट वितरित करने में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने दूसरों से बेहतर टिकट दिए हैं।

किसी को भी अपमानित नहीं किया। सभी पुराने सांसदों को पार्टी ने टिकट दिया है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं केवल पिछड़ों या कुर्मियों का नेता नहीं हूं मैं तो देश का नेता हूं।

अगर सिर्फ पिछड़ों की ही राजनीति करनी होती तो समाजवादी पार्टी क्यों छोड़ते। कांग्रेस कभी भी अगड़ों व पिछड़ों की राजनीति नहीं करती है।

मोदी के खिलाफ उछाला नया नाम

beni gives yet another controversial statement on modi

बेनी प्रसाद वर्मा ने वाराणसी सीट से प्रमोद तिवारी का नाम उछाल दिया। दरअसल, जैसे ही पत्रकार वार्ता शुरू हुई बेनी ने कहा कि कांग्रेस ने वाराणसी सीट से प्रमोद तिवारी को टिकट दिया है जिसके लिए धन्यवाद।

इसी बीच कुछ लोगों ने जब यह पूछा कि क्या टिकट फाइनल हो गया है तो उन्होंने कहा कि टीवी चैनल पर देखा था।

इस पर लोगों ने कहा कि वहां पर तो प्रमोद तिवारी के नाम की चर्चा चल रही है। इस पर बेनी ने पत्रकारों से कहा कि ...अरे कट करो यह तो गड़बड़ हो गया।

बाद में उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अब प्रश्न यह है कि बेनी जैसे कद्दावर नेता ने यह जानबूझकर कहा या फिर उनसे वाकई गलती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed