फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Before consecration, preparations are being made to make Ayodhya the center of spiritual tourism

Lucknow News : योगी कैबिनेट के केंद्र में रही अयोध्या, फैजाबाद का नाम बदलने से लेकर हवाई अड्डा तक बना

Sun, 19 Nov 2023 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Nov 2023 07:23 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या से लेकर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों से जहां पूरे विश्व के रामभक्तों और पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। वहीं देशी-विदेशी श्रद्धालुओं और मेहमानों के सामने अयोध्या की बदली हुई तस्वीर नजर आएगी।

विज्ञापन
Before consecration, preparations are being made to make Ayodhya the center of spiritual tourism
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी को आध्यात्मिक पर्यटन का सिरमौर बनाने की तैयारी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या से लेकर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों से जहां पूरे विश्व के रामभक्तों और पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। वहीं देशी-विदेशी श्रद्धालुओं और मेहमानों के सामने अयोध्या की बदली हुई तस्वीर नजर आएगी।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि मार्च 2017 से पहले श्रीराम जन्मभूमि विवाद के चलते अयोध्या राजनीतिक खींचतान और विकास की दृष्टि से उपेक्षा का शिकार रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही अयोध्या को अपनी प्राथमिकता में रखा। इसके लिए एक मुकम्मल कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा गया। नतीजा ये हुआ कि बीते साढ़े छह साल में अयोध्या विकास की दौड़ में सबसे आगे है। सरकार ने एक ओर जहां फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को आगे बढ़ाया। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण शुरू कराकर रामनगरी को पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर लाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


अयोध्या के सर्वांगीण विकास पर रहा जोर
2017 से लेकर 2023 तक योगी कैबिनेट ने अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए 45 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें अयोध्या नगर निगम का गठन किया गया। अयोध्या में नए बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। 30 अक्टूबर 2018 को योगी कैबिनेट ने अयोध्या में नए क्वीन हो मेमोरियल पार्क के निर्माण को मंजूरी प्रदान की। योगी सरकार ने अयोध्या को उसकी पुरातन पहचान दिलाने के लिए यह निर्णय लिया। भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किंग, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग एवं श्रीराम प्रतिमा एवं अन्य मूलभूत पर्यटक सुविधाओं के सृजन को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्मार्ट सिटी बन रही अयोध्या
24 सितंबर 2019 को एक अहम निर्णय लेते हुए योगी सरकार ने अयोध्या को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। अयोध्या को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए वहां अलग-अलग चरण में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से करीब 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लागू किया गया है।


प्रदेश की पहली सोलर सिटी होगी अयोध्या
एक अगस्त 2023 को अयोध्या शहर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 40 मेगावॉट की सोलर विद्युत उत्पादन परियोजना के लिए 66.812 हेक्टेयर भूमि 30 वर्ष के लिए पट्टे पर दी गई है।

तीर्थ विकास परिषद का जल्द होगा गठन
सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी है। इसके जरिये अयोध्या की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास है। अयोध्या में भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना, अयोध्या शोध संस्थान को अंतरराष्ट्रीय अयोध्या रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के रूप में विकसित करने की मंजूरी गई है। अयोध्या के मकर संक्रांति मेला एवं बसंत पंचमी मेले का भी प्रांतीयकरण किया है।

बन रहे हैं दर्जनों नए होटल
अयोध्या ही नहीं बल्कि उसके आसपास भी अब होटल और रिसोर्ट बन रहे हैं। यूपी के ही नहीं बल्कि देश के बड़े होटल ग्रुप भी वहां होटल बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी का मानना है कि आगामी दो वर्ष से पांच वर्ष में अयोध्या में सभी बड़े होटल स्थापित होंगे। इससे बड़ी संख्या में रोजगार भी सृजित होगा।


दीपावली सा माहौल बनाएंगे
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन देश में दीपावली जैसा माहौल बनाने की तैयारी है। अयोध्या नगरी ही नहीं पूरे देश में गांव गांव गली गली दीपों से रौशन होगी। आतिशबाजी के साथ अखंड रामायण पाठ और सुंदरकांड पाठ के आयोजन किए जाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed