{"_id":"689116853f0c76101401e6cf","slug":"bedsheets-are-being-washed-in-government-hospitals-using-stolen-electricity-lucknow-news-c-13-knp1050-1323773-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में चोरी की बिजली से धुल रहीं चादरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में चोरी की बिजली से धुल रहीं चादरें
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में चोरी की बिजली से चादरें धुली जा रही हैं। धुलाई का ठेका निजी लॉन्ड्री के पास है। हर अस्पताल में लॉन्ड्री बनी है, मगर बिजली का मीटर नहीं लगा है। हजारों रुपये की बिजली फूंकने बाद लॉन्ड्री संचालक कुछ ही बिजली यूनिट का भुगतान अस्पताल को कर रहा है। शिकायत के बाद भी अफसर व लॉन्ड्री संचालक मिलकर खेल कर रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में चादरों की धुलाई का ठेका कैंट की लॉन्ड्री कंपनी को मिला है। कंपनी ने हर अस्पताल में अपनी मशीन लगाई है। जहां पर चादर, कंबल, ओटी ड्रेस समेत अन्य सामान की धुलाई होती है। बलरामपुर अस्पताल में कंपनी ने सात से आठ मशीनें लगा रखी हैं। कंपनी हर दिन 80 यूनिट के बिल का भुगतान करती है, जबकि बिजली की खपत कई गुना अधिक है। कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए लॉन्ड्री में मीटर तक नहीं लगायन्गया है। ऐसे में लॉन्ड्री संचालक मनमर्जी के बिल का भुगतान अस्पताल को कर रहा है। यही स्थिति डफरिन अस्पताल, रानीलक्ष्मीबाई समेत अन्य अस्पतालों की है। यहां भी लॉन्ड्री में मीटर नहीं लगा है।
बलरामपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या का कहना है कि बिजली मीटर नहीं लगा है तो तत्काल लगाया जाएगा, जबकि डफरिन अस्पताल की सीएमएस डॉ. रंजना प्रसाद ने बताया कि लॉन्ड्री में मीटर लगा है या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। मीटर न होने की स्थिति में तुरंत लगवाया जाएगा।