{"_id":"68250006571b82f81c04117f","slug":"beds-will-be-doubled-in-kgmu-hematology-department-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1204643-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू हिमेटोलॉजी विभाग में दोगुने होंगे बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू हिमेटोलॉजी विभाग में दोगुने होंगे बेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केजीएमयू में खून के रोगियों को और बेहतर इलाज मिलेगा। हिमैटोलॉजी विभाग में बेड की संख्या करीब दोगुनी होगी। इस समय विभाग में 34 बेड हैं। जल्द ही 65 बेड पर भर्ती शुरू होगी।
कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद खुद हिमैटोलॉजी की डॉक्टर हैं। उनके प्रयास से संस्थान में नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। वे खुद भी विभाग में पढ़ाएंगी। विभाग में भर्ती की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
इसी तरह बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट में दो के बजाय 10 बेड हो जाएंगे। इससे ट्रांसप्लांट की संख्या में इजाफा होगा और खून से जुड़ीं अन्य बीमारियों का बेहतर इलाज हो सकेगा। प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि संस्थान में बोन मैरो प्रत्यारोपण की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मरीज के बहन या भाई से बोनमैरो लेकर प्रत्यारोपित किया जाएगा।
विज्ञापन
लोहिया में बोन मैरो प्रत्यारोपण की तैयारी
लोहिया संस्थान में थैलेसीमिया मरीजों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने के लिए 20 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। प्रत्यारोपण के लिए 18.22 करोड़ रुपये की रकम भी मंजूर हो चुकी है। ऐसे में जल्द प्रत्यारोपण की शुरुआत हो सकती है।