फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Becoming Raj, Furkan forced the girl to change her religion

Lucknow News: राज बन फुरकान ने युवती पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Becoming Raj, Furkan forced the girl to change her religion
लखनऊ। बाराबंकी निवासी फुरकान पर राज बनकर चिनहट निवासी युवती को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगा है। आरोपी ने मिलने के बहाने अश्लील वीडियो बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने चिनहट थाने में चोरी, धमकाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



मूल रूप से प्रयागराज की निवासी छात्रा के मुताबिक वर्ष 2023 में बीबीडी यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिला लिया था। वर्ष 2024 में पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई छोड़ दी थी। खर्च चलाने के लिए चिनहट में ही खाने-पीने की एक छोटी सी दुकान खोल ली थी। वहीं पर उनकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। उसने अपना नाम बाराबंकी निवासी राज बताया था। वहीं आरोपी युवक ने युवती से धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी की बात कही। आरोपी ने चुपके से उनकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि वर्ष 2024 में दीपावली के आसपास एक दिन आरोपी पीड़ित को घुमाने के बहाने इमामबाड़ा ले गए और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। बाद में छात्रा को पता चला कि आरोपी का असली नाम मो. फुरकान है। युवती का आरोप है कि धर्म बदलने से मना करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि बात करनी बंद कर दी तो बीती 11 अगस्त को घर पहुंचा और 25 हजार रुपये चुरा ले गया। उसने बताया कि वह अकेली रहती है। धमकियों के चलते वह दुकान भी नहीं खोल पा रही। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी फुरकान के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी एक मोटर गैराज में मैकेनिक का काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed