फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beauty parlor owner hanged herself, investigation demanded

Lucknow News: ब्यूटी पार्लर संचालिका ने लगाया फंदा, जांच की मांग

Wed, 05 Mar 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 05 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor owner hanged herself, investigation demanded
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने लगाया फंदा, जांच की मांग
लखनऊ। अमेठी के शिवरतनगंज में चित्ता का पुरवा गांव निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका नीलम यादव (40) ने सोमवार देर रात चिनहट के मल्हौर में किराये के मकान में फंदा लगा लिया। चिनहट पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नीलम के भाई अहमदाबाद निवासी आशीष ने जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन

आशीष के मुताबिक तीन साल से बहन तीन बच्चों के साथ मल्हौर में रह रही थी। जीजा विनोद यादव अमेठी में रहते हैं जो मानसिक रूप से बीमार हैं। बहन अयोध्या निवासी कपिल सिंह के साथ साझेदारी में चिनहट चौराहे के पास ब्यूटी पार्लर चलाती थी। सोमवार रात 11 बजे भांजी प्रियंका ने बताया कि मां नीलम मकान में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई हैं। घर अंदर से बंद है। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और नीलम को अस्पताल पहुंचाया, वहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आशीष के मुताबिक कुछ दिन पहले भांजी ने बताया था कि नीलम नई कार खरीदने वाली थीं। मंगलवार को उसे अमेठी जाना था। आखिर इस बीच ऐसा क्या हुआ कि उसने जान दे दी। मृतका के ससुर गुरुदयाल ने बताया कि बहू को कार फाइनेंस करानी थी। इसके लिए वह बहू को रकम देने वाले थे। थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक आशीष ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed