फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beat the prignant lady and her family

गर्भवती सहित पूरे परिवार को दौड़ाकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 21 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
beat the prignant lady and her family
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में युवक को बदनाम करने की साजिश को लेकर की गई फर्जी कॉल रिकॉर्डिंग का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। कुछ लोगों ने शनिवार को एक गर्भवती महिला समेत उसके माता-पिता व पांच लड़कियों की बुरी तरह पिटाई कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटा जिससे गर्भवती समेत परिवार के सात लोग चोटिल हो गए। आरोप है कि सूचना पर पुलिस ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। रविवार को जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर ने फटकार लगाई और केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के बदलीखेड़ा निवासी एक महिला के मुताबिक, यहीं के रहने वाले अर्जुन राय के बेटे राजा ने गत दिनों कोलकाता निवासी अपनी परिचित युवती से फोन पर बात कर उसके बेटे को फर्जी तरह से बदनाम करने के लिए उसका नाम लेकर अश्लील बातें करने को कहा और बाद में युवती की सारी बातों की कॉल रिकॉर्डिंग कर युवक के परिवारीजनों को सुनाया। आरोप है कि जब युवक के परिवारीजनों ने इस मामले में युवती का नंबर लेकर उससे बात की तो उसने पीड़ित पक्ष के युवक से किसी भी प्रकार की पहचान होने से इनकार करते हुए बताया कि उसने राजा के कहने पर ऐसा किया।
विज्ञापन

जब पीड़ित परिवार को पता चला कि राजा ने उनके घर के युवक को बदनाम करने को साजिश रची है तो वह शनिवार को इसकी शिकायत करने उसके घर गए। आरोप है कि इसी शिकायत से भड़के राजा, उसके भाई विष्णु, बोखी और प्रभु के अलावा पिता अर्जुन राय ने मिलकर डंडों से युवक के माता-पिता व एक गर्भवती समेत पांच बहनों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। दबंगों ने उन्हें घर के बाहर रास्ते में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। गर्भवती समेत सातों लोग बुरी तरह चोटिल हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन आरोप है कि पुलिस तहरीर लेकर चुपचाप बैठ गई। उधर इस मारपीट की घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर की फटकार के बाद पुलिस ने आनन-फानन पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर आरोपी अर्जुन राय और उसके बेटे प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed