{"_id":"641609e74b314bb404056344","slug":"beat-mother-daughter-and-innocent-stole-four-goats-raebareli-news-c-13-1-135374-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बोलेरो सवार बदमाशों ने मां-बेटी और मासूम को पीटा, चुरा ले गए चार बकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बोलेरो सवार बदमाशों ने मां-बेटी और मासूम को पीटा, चुरा ले गए चार बकरी
Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार भोर करीब चार बजे बोलेरो सवार नकाबपोश बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर मां-बेटी और मासूम की न सिर्फ धुनाई की, बल्कि उन्हें कोठरी में बंद कर दिया।
इस दौरान बदमाश चार बकरी चुरा ले गए। महिला ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस की जांच में दुष्कर्म की बात झूठी पाई गई। पुलिस ने बकरी चुराने और मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
सलोन क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह अपनी मां और छह वर्षीय बेटे के साथ बरामदे में सो रही थी। शनिवार भोर करीब चार बजे बोलेरो पर सवार तीन नकाबपोश लोग घर पहुंचे।
विज्ञापन
बदमाशों ने खुद को पुलिस बताया और पानी मांगने लगे। पानी न देने पर बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए। इसके बाद पूरे परिवार को कोठरी में बंद कर दिया और मारपीट की। मारपीट में हम लोगों को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद बदमाश घर में बंधी चार बकरी चुरा ले गए।
मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। अपर पुुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह, सीओ सलोन अमित सिंह, कोतवाल बृजेश कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मां-बेटी समेत तीन लोगों के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की और बकरी चुरा ले गए।
जांच में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। महिला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, बकरी चुराने का केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।