फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beat his wife and threw her out of the house for a delay in making rotis

Lucknow News: रोटी बनाने में देरी पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Sat, 31 Oct 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Beat his wife and threw her out of the house for a delay in making rotis
रोटी बनाने में देरी पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला
आलमबाग। जयप्रकाश नगर निवासी रेलवे कर्मचारी शकीलउद्दीन पर रोटी बनाने में देरी होने पर पत्नी रेहाना खातून की पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगा है। रेहाना ने 29 अक्तूबर को कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

रेहाना के अनुसार, कृष्णानगर के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में उनका मायका है। अप्रैल 2004 में उनका निकाह हुआ था। आरोप है कि पति अक्सर मारपीट करते थे। 15 फरवरी को पति नाइट ड्यूटी से लौटे तो उन्होंने चाय दी और कपड़े धोने लगीं। पति ने रोटी बनाने को कहा। उन्होंने कपड़े धोने के बाद 20 मिनट में रोटी बनाने की बात कही। कपड़े धोने के बाद रोटी बनाने पहुंचीं तो पति ने रसोई में ताला लगा दिया। विरोध पर उनकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में हैं। आरोप है कि मार्च में पति ने पैसे, कपड़े और जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस भेजा। इसमें एक सप्ताह के भीतर ससुराल न लौटने पर अदालती कार्रवाई की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed