फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BDS course may be of five and a half years.

BDS course: साढ़े पांच साल का हो सकता है बीडीएस कोर्स

Sun, 04 Sep 2022 03:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Sep 2022 03:34 PM IST
सार

डेंटल सर्जन की पढ़ाई साढ़े पांच साल की हो सकती है। अभी तक यह कोर्स चार साल का है और एक साल की इंटर्नशिप होती है। इसे छह महीने और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
BDS course may be of five and a half years.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बैचलर ऑफ डेंटल सर्जन की पढ़ाई भी अब एमबीबीएस के बराबर समय में होगी। अभी तक बीडीएस की पढ़ाई पांच साल की होती थी। अब इसे साढ़े पांच साल करने की तैयारी चल रही है। यह जानकारी डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) के अध्यक्ष डॉ. डी मजूमदार ने दी। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डेंटल शो को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


डॉ. मजूमदार ने कहा कि अभी कोर्स चार साल का है, एक साल की इंटर्नशिप होती है। पूरी पढ़ाई के लिए करीब छह माह बढ़ाया जाएगा। 1700 पेज की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी गई है। इसमें डेंटल की पढ़ाई में बदलाव के बहुत से सुझाव शामिल हैं। डॉ. मजूमदार ने कहा कि पूरी दुनिया में अब मेडिकल साइंस की पढ़ाई एक ही पैटर्न पर हो इस पर मंथन चल रहा है। यह फैसला इसी के तहत लिया जा रहा है। बीडीएस में भी सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाएगा। कुल नौ सेमेस्टर होंगे। 
विज्ञापन


आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. आशीष खरे ने बताया कि हंसते समय कई लोगों के मसूड़ें दिखाई देते हैं। इस दिक्कत को लेजर तकनीक से ठीक किया जा सकता है। दांतों के बैक्टीरिया भी लेजर तकनीक से खत्म किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीटी के लिए बार-बार नहीं लगानी होगी दौड़
दिल्ली के दंत चिकित्सक डॉ. प्रशांत भसीन ने बताया कि दांतों में कीड़े लगने के बाद आरसीटी माइक्रोस्कोप से की जाए तो उसके बेहतर नतीजे मिलते हैं। डॉक्टर सामान्य मशीन से रूट कैनाल करते हैं। इससे मरीज को छह-सात बार अस्पताल जाना पड़ता है। माइक्रोस्कोप से आरसीटी करने में बैक्टीरिया देखकर उसे सुलभ तरीके से खत्म किया जा सकता है। केजीएमयू के डॉ. रमेश भारती ने भी कई अहम जानकारियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed