फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BCA student commits suicide in hostel room.

Lucknow News: बीसीए छात्र ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

Sat, 06 Jun 2026 03:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
BCA student commits suicide in hostel room.
बीसीए छात्र दीपक। - फोटो : बीसीए छात्र दीपक।
लखनऊ। बीबीडी में अयोध्या हाईवे के पास स्थित राजपाल बॉयज हॉस्टल में रहने वाले बीसीए के छात्र दीपक गुप्ता (23) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के अनुसार, दीपक गुप्ता (23) मूल रूप से गोंडा के आज्ञाराम बक्सर गांव के निवासी थे। वह वह रामस्वरूप यूनिवर्सिटी से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने हॉस्टल के वार्डन को सूचना दी। वार्डन जब दीपक के कमरे में पहुंचे तो उनका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। इंस्पेक्टर का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन कोई आरोप लगाते हैं तो उसी के आधार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ की है। दीपक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed