{"_id":"5d4dd6688ebc3e6ca266145e","slug":"bbau-will-give-admission-by-national-level-entrance-exam-lucknow-news-lko475618772","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयूः राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं से प्रवेश देगा विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयूः राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं से प्रवेश देगा विवि
विज्ञापन
बीबीएयू अब राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं से देगा प्रवेश
क्लैट, कैट, जेईई से विद्यार्थियों का लेंगे प्रवेश
प्रो. मनीष वर्मा प्रवेश समन्वयक बनाए गए
बीबीएयू अगले सत्र 2020-21 में क्लैट, कैट, जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं से लॉ, एमबीए, बीटेक कोर्सों में प्रवेश करेगा। साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) से भी विद्यार्थियों के प्रवेश लेने की कवायद करेगा। यह सहमति शुक्रवार को कुलपति प्रो. संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई डीन व विभागाध्यक्षों की बैठक में हुई।
बैठक में अगले सत्र की प्रवेश परीक्षा व प्रवेश कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष वर्मा को समन्वयक मनोनीत किया गया। वह दिसंबर में प्रस्तावित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए अभी से तैयारी शुरू करेंगे। बैठक में यह चर्चा हुई कि किस तरह से विश्वविद्यालय में अन्य प्रदेश के विद्यार्थियों को भी प्रवेश के लिए आकर्षित किया जाए। इस क्रम में यह सहमति बनी कि विश्वविद्यालय नए सत्र में क्लैट, कैट, जेईई-एसईई जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं से भी विद्यार्थियों को प्रवेश देगा, जिससे अन्य प्रदेशों के विद्यार्थियों को भी यहां प्रवेश का मौका मिलेगा।
इसके बाद भी अगर सीटें बचती हैं तो विश्वविद्यालय प्रदेश स्तर पर होने वाली या अपनी प्रवेश परीक्षा से सीटें भरेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) में भी शामिल होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. मनीष वर्मा से कहा गया कि वे इसके लिए संबंधित संस्थानों से पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कराएंगे। फिर जो विषय बचते हैं उनके लिए विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अगले सत्र में सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करेगा। अब वह ऑफलाइन प्रवेश परीक्षाएं नहीं आयोजित करेगा। प्रवेश परीक्षा में होने वाली समस्याएं व काफी अधिक समय लगने के कारण यह निर्णय लिया गया। बता दें कि विश्वविद्यालय अभी लॉ, बीटेक, एमबीए आदि सभी कोर्सों में प्रवेश के लिए अपनी प्रवेश परीक्षाएं ही आयोजित करता है। बैठक में अक्तूबर में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसके समन्वय का जिम्मा भी परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष वर्मा को ही दिया गया। जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत के लिए कुछ अतिथियों के नाम तयकर उनसे संपर्क करेगा।