{"_id":"6279765559e64b1c15108fb1","slug":"bbau-will-begin-new-courses-lucknow-news-lko629849738","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयूः एमबीए के दो, एमएससी का एक नया कोर्स शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयूः एमबीए के दो, एमएससी का एक नया कोर्स शुरू होगा
विज्ञापन
बीबीएयू में नए कार्सेज शुरू होंगे। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) नए सत्र 2022-23 से पीजी में तीन नए कोर्स शुरू करने की तैयारी में है।
शनिवार को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति बनी। जल्द ही इससे संबंधित अन्य कवायद पूरी की जाएगी। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
कुलपति प्रो. संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ रूरल मैनेजमेंट की ओर से एमबीए इन इंटरप्रेन्योरशिप व एमबीए इन डिफेंस स्टडीज एंड स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया।
इस पर चर्चा के बाद सैद्धांतिक सहमति दी गई। इसी तरह एक अन्य विभाग की ओर से एमएससी इकोनॉमिक्स कोर्स शुरू करने पर भी चर्चा के बाद सहमति दी गई। जल्द ही इससे संबंधित अन्य कवायद भी पूरी करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
इसी क्रम में डिपार्टमेंट ऑफ रूरल मैनेजमेंट के नाम में संशोधन पर भी चर्चा हुई। विभाग की ओर से यह कहा गया कि रूरल मैनेजमेंट की वजह से कई बार विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
इससे वे इस तरफ आकर्षित नहीं होते हैं, जबकि मैनेजमेंट काफी डिमांड में है। बीबीएयू मीडिया सेल के चेयरमैन प्रो. गोपाल सिंह ने बताया कि कुछ नए कोर्स शुरू करने पर चर्चा हुई है।
बैठक में स्कूल बोर्ड से पास प्रस्ताव रखे गए हैं। मिनट्स जारी होने के बाद इसकी विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।