{"_id":"5f6852b28ebc3eb72d06f798","slug":"bbau-outsourcing-employees-protest-for-not-getting-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : संविदा कर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने का आरोप, वेतन की मांग पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू : संविदा कर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने का आरोप, वेतन की मांग पर हंगामा
Mon, 21 Sep 2020 04:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में तैनात 300 से अधिक संविदा कर्मीयों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। अब बिना किसी नोटिस के सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर जाने से रोक दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले से नाराज कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के गेट-1 पर हंगामा किया।
विज्ञापन
दरअसल कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर सोमवार सुबह से ही विश्वविद्यालय के सभी गेट बंद कर दिए गए और कर्मचारियों को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना था कि हम तो अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। हमें विश्वविद्यालय में प्रवेश से क्यों रोक दिया गया। इस लेकर उनकी विवि अधिकारियों व पुलिस से काफी बहस हुई।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दो महीने से हम सभी के वेतन पर रोक लगा दी गई है। आज ड्यूटी पर जाने से रोका गया। प्रशासन से जब वेतन की मांग की जाती है तो नौकरी से निकालने दबाव बनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि आज हम सभी यहां वेतन की मांग पर इकट्ठा हुए हैं। प्रशासन द्वारा जब तक वेतन की मांग पर अमल नहीं किया जाता तब तक यहीं रहेंगे।
एक स्टाफ कर्मचारी ने बताया कि विवि में सभी शिक्षकों के वेतन समय से मिल रहे हैं। यहां तक कि सुरक्षा गार्डों के वेतन भी समय से दिए जा रहे हैं लेकिन हम सभी के वेतन देने के लिए बीबीएयू के पास पैसे नहीं हैं।