फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: Opportunity for final year semester students to improve their grades

बीबीएयू: अंतिम वर्ष सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ग्रेड सुधार का मौका

Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
BBAU: Opportunity for final year semester students to improve their grades
बीबीएयू: अंतिम वर्ष सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ग्रेड सुधार का मौका
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने सभी कोर्सों के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ग्रेड सुधार का मौका दिया है। इसके लिए विशेष परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी। 16 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। छात्रों की मांग पर विवि ने यह निर्णय बृहस्पतिवार को लिया। यह परीक्षाएं उनके लिए होंगी जो किसी विषय में सफल नहीं हो सके हैं या ग्रेड में सुधार चाहते हैं। विवि की फाउंडेशन कोर्स सेल (एमपीडीसी) और परीक्षा अनुभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। ये विशेष परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। साथ ही क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम, वैल्यू एडेड पाठ्यक्रम के अलावा च्वॉइस बेस क्रेडिट सिस्टम कोर्स की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

परीक्षाएं पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। परीक्षा फॉर्म शुक्रवार से भरे जांएगे। इसके लिए 14 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। फिर पोर्टल पर पंजीकरण का सत्यापन होगा। प्रवेश पत्र www.bbau.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed