{"_id":"68b700696726c384460c3896","slug":"bbau-helmets-distributed-to-students-in-road-safety-camp-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1366133-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू: सड़क सुरक्षा शिविर में छात्रों को बांटा गया हेल्मेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू: सड़क सुरक्षा शिविर में छात्रों को बांटा गया हेल्मेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को एकदिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। लापरवाही न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकती है।
इस माैके पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया। साथ ही त्रिगुणा ऑर्गनाइजेशन व आवास फाइनेंसर्स की ओर से विद्यार्थियों को हैल्मेट भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. शिल्पी वर्मा, त्रिगुणा ऑर्गनाइजेशन के सीईओ व फाउंडर आदर्श गुप्ता, आवास फाइनेंसर्स लिमिटेड से भूपेंद्र चौहान व डॉ. पवन कुमार चौरसिया माैजूद रहे।
विज्ञापन