फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU develops green technology, receives patent.

Lucknow News: बीबीएयू ने विकसित की हरित तकनीक, मिला पेटेंट

Fri, 24 Jul 2026 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
BBAU develops green technology, receives patent.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के रसायन विज्ञान विभाग ने बिना धातु उत्प्रेरक के प्राथमिक अमाइन बनाने वाली हरित तकनीक विकसित की है। इसे भारत सरकार से पेटेंट संख्या 595951 के तहत स्वीकृति मिली। डॉ. जवाहर लाल जाट के अनुसार, प्राथमिक अमाइन हजारों दवाइयों व कृषि रसायनों के लिए आवश्यक हैं। पुरानी प्रक्रियाओं में महंगी धातुओं का उपयोग होता था, जिससे उत्पादन महंगा व पर्यावरण को नुकसान होता था। बीबीएयू की नई तकनीक में धातु उत्प्रेरक की जरूरत नहीं पड़ती। यह प्रक्रिया सामान्य परिस्थितियों में एक ही चरण में पूरी होती है, जिससे अधिक शुद्ध उत्पाद मिलता है। शोधार्थी पुनीत कुमार की इसमें अहम भूमिका रही। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा, अमाइन लागत घटने से कई दवाएं सस्ती होंगी। यह नवाचार आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियानों को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed