फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   battel between two groups for khanan

मिट्टी के खनन को लेकर दो गुटों में भिडंत, मुकदमा

Tue, 06 Oct 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
battel between two groups for khanan
मिट्टी खनन को लेकर दो ठेकेदार रविवार शाम आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष के 24 से अधिक लोगों ने जबरन खनन ठेकेदार का काम बंद कराने के साथ ही मुंशी की पिटाई कर दी और उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से बस्ती जिले के ओझागंज निवासी बबलू के मुताबिक, सुनील और अनिल ने मिलकर सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में खनन का परमिट ले रखा है और इस खनन का काम बबलू देखता है। बबलू का कहना है कि रविवार को वह अपनी खदान पर काम देखने पहुंचा था। जहां अपने करीब 25-30 साथियों के साथ मिले पंकज मिश्रा और गुंजन जबरन उसकी खदान से मिट्टी खोदवा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई के साथ ही उसका काम भी बंद करा दिया और काफी देर तक उसे बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे और उसके मालिक अनिल व सुनील को भी जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसकीकार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में किसी तरह उनके चंगुल से छूटे बबलू ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed