फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Basketball league starts in lucknow

बॉलीवुड तड़के के साथ बॉस्केटबॉल प्रमोशन

Wed, 01 Oct 2014 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला/ लखनऊ Updated Wed, 01 Oct 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
Basketball league starts in lucknow

लखनऊ की बाबू बनारसी दास इंस्टीट्यूट में मंगलवार से शुरू हुई बास्केटबॉल लीग में प्रदेश के विभिन्न स्कूल कॉलेजों से 90 टीमों ने जोर आजमाइश की।

विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी नीतू चन्द्रा लीग के शुभारंभ पर खास मेहमान थी। इस अवसर पर उन्होंने देश में खेलों के बढ़ावे जोर देने की मांग की और भाग लेने आई टीमों के खिलाड़ियों के साथ मिलकर बास्केटबाल में हाथ भी आजमाया।
विज्ञापन


पहले दिन दस-दस मिनट के अंतराल वाले तकरीबन 40 मैच खेले गए, जिसमें राजधानी लखनऊ के अलावा इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर समेत अन्य जिलों ने आई स्कूल-कॉलेज की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन खेले गए मुकाबलों में इलाहाबाद ए ने इलाहाबाद बी को 21-7, यूथ यंगस्टर क्लब ने नाइट स्टार्म को 14-5, स्वराज इंडियंस ने रिम शाट्स को 7-6 से हराया।

वाराणसी यूपी कॉलेज ने कानपुर एंजेल्स को 20-2, लखनऊ ड्रिबलर ने ऑसम फोर को 13-5, नेशनल पीजी ने मलानी गुप्ता क्लब को 3-1, वाराणसी हिट्स ने डाईहार्ट बेलर्स को 14-12, ब्लू इलेवन ने बीबीडी बास्केटबाल इलेवन को 10-5 से हराया।


वहीं ऑडीशन-3 ने मैजिक मास्टर्स को 10-8, थ्री जैम ब्रदर्स ने लखनऊ स्टार को 13-8, बीएचयू मैम्बर्स ने प्ले थ्री इलेवन को 17-3, एएमयू अलीगढ़ ने कानपुर इलेवन को 6-2, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने एलसीडीसी को 16-15 से हराया।

हैंगओवर ने किलर बास्केटबाल क्लब को 18-9, हूपस्टार्स ने फीलप्री इलेवन को 20-0, बीबीडी लॉकर्स ने जीटीए बॉयज को 10-6, इनक्रेटबिल इलेवन ने बीबीडी ड्रैगन को 12-3 और आरएमएलएनबी ने फायर बूस्टर को 15-6 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed