फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Basic shiksha teachers and employees will get group insurance of rupees five lakh.

UP: बेसिक शिक्षा के शिक्षक-कर्मियों को पांच लाख तक का सामूहिक बीमा मिलेगा, सवा दो लाख कर्मियों को मिलेगा लाभ

Sun, 17 Mar 2024 06:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Mar 2024 06:06 PM IST
सार

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाएगा। ये लाभ एक अप्रैल 2014 के बाद नियुक्ति पाने वालों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
Basic shiksha teachers and employees will get group insurance of rupees five lakh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल, 2014 के बाद तैनात शिक्षक-कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद इसका लाभ एलआईसी के माध्यम से देगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस लाभ के दायरे में लगभग सवा दो लाख कर्मी आएंगे।

विज्ञापन


इन शिक्षकों-कर्मचारियों को पूर्व में बीमा का लाभ दिया जाता था लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से लगभग दो साल पहले इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद से इसकी लगातार मांग हो रही थी। इसी क्रम में पिछले साल परिषद ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा था, जहां से अनुमति के बाद अब प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में स्वामी प्रसाद मौर्य, इंडिया गठबंधन से मिल सकता है समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रत्याशियों को लेकर सपा ने दिया अपडेट, पार्टी के आधिकारिक पेज के अलावा उम्मीदवारों की सूचना फर्जी


परिषद के सचिव ने सभी बीएसए से कहा है कि प्रस्तावित समूह बीमा योजना में कम दर पर पांच लाख तक प्रति व्यक्ति मृत्यु दावा कवर दिया जाएगा। प्रीमियम की कटौती हर माह वेतन से की जाएगी। सचिव ने सभी बीएसए से शिक्षकों के बारे में आवश्यक जानकारी 27 मार्च तक उपलब्ध कराने को कहा है।

- प्राकृतिक या दुर्घटना, किसी भी तरीके से मृत्यु होने पर पूरे मृत्यु दावा का भुगतान एलआईसी की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed