फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   basic education board advocates to give salary to shikshamitra

सहायक शिक्षक बने शिक्षामित्रों को जल्द मिलेगी तनख्वाह

Tue, 15 Dec 2015 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Dec 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
basic education board advocates to give salary to shikshamitra

सहायक पद पर समायोजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट से खुशखबरी मिलने के बाद शिक्षामित्रों के लिए एक और राहतभरी खबर है। उन्हें तनख्वाह मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने शासन को वेतन देने संस्तुति के साथ अपना प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुरानी स्थिति बहाल हो गई है लिहाजा शासन सहायक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों को तनख्वाह देने का निर्णय कर सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश में 1 लाख 32 हजार 442 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया गया है। बीते 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों की नियुक्ति को अवैध मानते हुए यूपी सरकार को उसे रद करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद से प्रदेश भर में शिक्षामित्रों ने बड़ा आंदोलन छेड़ रखा था। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तभी से शिक्षामित्र धरने प्रदर्शन जारी रखे हुए थे।

24 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

basic education board advocates to give salary to shikshamitra

इस मामले में प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दायर की थी। इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से भी एक याचिका दायर की गई थी। वहीं शिक्षामित्रों के भी कई संगठनों ने अलग से याचिका दायर की थी।

यूपी सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 7 दिसंबर को हाइकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुरानी स्थिति बहाल हो गई है तो शिक्षामित्रों को तनख्वाह दिए जाने का फैसला लिया जा सकता है।

शिक्षामित्रों के सहायक शिक्षक पद पर समायोजन के मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। जिसमें दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed