{"_id":"5e2ff5ea8ebc3e4b0b57c004","slug":"bars-will-remain-open-till-two-o-clock-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का बड़ा फैसला, महानगरों में अब रात दो बजे तक खुले रहेंगे बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का बड़ा फैसला, महानगरों में अब रात दो बजे तक खुले रहेंगे बार
Tue, 28 Jan 2020 02:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के महानगरों में स्थित बार रात दो बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, शराब की दुकानें रात 10 बजे तक ही खुली रह सकेंगी।
विज्ञापन
इस फैसले में लखनऊ, ग्रेटर नोएडा नोएडा (गौतमबुद्घनगर), गाजियाबाद, कानपुर नगर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर में शामिल हैं। अभी तक यहां रात 12 बजे तक ही बार खुले रहने की अनुमति होती थी। वहीं, फाइव स्टार होटलों में सुबह चार बजे तक शराब की आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
इस पर प्रमुख सचिव आबकारी संजय भुसरेड्डी का कहना है कि अभी महाराष्ट्र में 24 घंटे बार खुलने की व्यवस्था की गई है। इसे देखते हुए यूपी में भी समय बढ़ाया गया है। इससे व्यापारियों व पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव का कहना है कि इससे प्रदेश सरकार को बड़े राजस्व की प्राप्ति होगी। फाइव स्टार होटलों को इस सुविधा के लिए 10 लाख रुपये लाइसेंस फीस के अलावा करीब छह लाख रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी।