{"_id":"5b98a403867a557f373db248","slug":"bareilly-malaria-officer-and-three-other-suspended-for-carelessness","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में बुखार से मौतों पर सख्त हुए स्वास्थ्य मंत्री, जिला मलेरिया अधिकारी समेत 4 पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में बुखार से मौतों पर सख्त हुए स्वास्थ्य मंत्री, जिला मलेरिया अधिकारी समेत 4 पर गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से लगातार हो रही मौतों के बाद निरीक्षण करने बरेली पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने 4 लापरवाह अफसरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पहले तो उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज कुमार जैन को निलंबित कर दिया। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को शासकीय कार्यों में लापरवाही के चलते हटाने के निर्देश दिए। वहीं, संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस को फटकार लगाते हुए 24 घंटे के अंदर कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मंगलवार को बुखार के प्रकोप से जूझ रही बरेली की जनता का हालचाल लेने रवाना हो गए थे। वहां पहुंच कर उन्हें बुखार नियंत्रण से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि बरेली के जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज कुमार जैन शासकीय कार्यों में लापरवाही और कार्य योजना के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. पंकज को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उनके निशाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार आए। उनको हटाते हुए जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त चिकित्सालय पुरुष व महिला बरेली के सीएमएस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में कार्यशैली न सुधारी तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने इस दौरान बरेली के डीएम, सीडीओ और केंद्र सरकार की ओर से आई स्वास्थ्य टीम के साथ समीक्षा बैठक भी की।

अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया को बताया कि बुखार का प्रकोप शुरू होने से लेकर 11 सितंबर तक 18790 रोगियों का इलाज किया गया है। इसमें 8317 बुखार के रोगी हैं। 17 हजार क्लोरीन टैबलेट्स, 6500 ओआरएस के पैकेट बांटे गए हैं। दो सितंबर को बरेली व बदायूं से मिली रिपोर्ट में अज्ञात बुखार की जानकारी दी गई थी।
इसके बाद तीन सितंबर को लखनऊ से पांच सदस्यी दल भेजा गया। 8 सितंबर को विशेष डॉक्टरों की टीम भेजी गई। नौ सितंबर को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. पद्माकर सिंह को भी पहुंचने का आदेश दिया गया। दवाएं और रैपिड जांच किट भी उपलब्ध करायी गई है।