फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Villagers chased and beat up JE and four employees.

Barabanki: जेई व चार कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा, छीने मोबाइल, रुपये भी छीनने का आरोप

Sun, 18 May 2025 08:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सूरतगंज (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, सूरतगंज (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 May 2025 08:57 PM IST
सार

बाराबंकी के एक गांव में अवैध कनेक्शन कर मीटर चलाने के मामले की जांच करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने पीट दिया। जेई व कर्मचारियों ने मोबाइल व रुपये भी छीनने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Barabanki: Villagers chased and beat up JE and four employees.
मारपीट के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के इमामीपुर गांव में रविवार सुबह अवैध कनेक्शन कर मोटर चलाने की जांच करने पहुंची पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल अवर अभियंता और चार कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने कर्मचारियों के पांच मोबाइल और 30 हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने जख्मी जेई व एक कर्मचारी का मेडिकल कराते हुए केस दर्ज किया है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


रामनगर डिवीजन व विद्युत वितरण खंड सूरतगंज के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार यादव के अनुसार रविवार सुबह सूचना मिली थी कि मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के इमामीपुर गांव में कुछ लोग अवैध कनेक्शन से मोटर चलाकर सिंचाई कर रहे हैं। इस पर वे अपने कर्मचारियों मोहम्मद अलीम, इरशाद, निरंकार और शफीक के साथ जांच के लिए गांव पहुंचे।
विज्ञापन


टीम का कहना है कि जब उन्होंने अमेरा गांव के कल्लू, जगत राम और गुड्डू को अवैध रूप से मोटर चलाते देखा तो सबूत के तौर पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तभी करीब 20 ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और भागते समय पत्थर भी फेंके गए। हमले में लाइनमैन अलीम के पैर में चोट आई है, जबकि अवर अभियंता को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। दोनों को पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। अवर अभियंता का कहना है कि हमलावरों ने उनके पांच मोबाइल फोन और कुल 30 हजार रुपये भी छीन लिए। इसके अलावा, सरकारी पत्रावली भी ग्रामीणों ने कब्जे में ले ली। मोहम्मदपुर खाला के कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed