फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Three teenage girls who went out to pluck greens in a field are missing

Barabanki: खेत में साग तोड़ने निकलीं तीन किशोरियां लापता, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 05 Dec 2025 10:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 05 Dec 2025 10:39 AM IST
सार

पुलिस को जानकारी मिली कि तीन में से एक किशोरी के पास मोबाइल फोन था। सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया गया है, ताकि कोई सुराग मिल सके। 18 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरियां लापता हैं।

विज्ञापन
Barabanki: Three teenage girls who went out to pluck greens in a field are missing
गायब किशोरी के घर के बाहर का दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बिछलका गांव में बृहस्पतिवार शाम खेतों में साग तोड़ने निकलीं तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की बेचैनी बढ़ी और रात होते-होते गांव में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और तलाशी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। गांव में बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 13, 14 और 15 साल की तीन सहेलियां शाम करीब चार बजे यह कहकर घर से निकली थीं कि वे खेतों से बथुआ तोड़ने जा रही हैं। करीब छह बजे तक जब वे वापस नहीं लौटीं तो परिजन उन्हें खोजते हुए खेतों तक पहुंचे, लेकिन किशोरियों का कोई पता नहीं चला। इसी बीच रात गहराने लगी तो चिंता और बढ़ गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - ...तो प्रदेश की 60 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों का नहीं हो पाएगा पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन का समय हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कफ सिरप : शराब हराम तो 'नशीला सिरप' पीने लगे मुस्लिम देश, बांग्लादेश के रास्ते हो रहा था सप्लाई


सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और छानबीन शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ रामनगर गरिमा पंत भी मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि लापता किशोरियों में से एक दलित समाज से है। पुलिस को जानकारी मिली कि तीन में से एक किशोरी के पास मोबाइल फोन था। सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया गया है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किशोरियों का पता न लगने से पुलिस भी चिंतित है। सीओ गरिमा पंत का कहना है कि किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। हर संभावित स्थान पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed