फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: The bullies chased the devotees who had come to the fair and beat them on the way.

Barabanki: दबंगों ने मेले में आए श्रद्धालुओं को रास्ते में दौड़ा कर पीटा, तीन महिलाओं समेत आठ लहूलुहान

Mon, 07 Oct 2024 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Oct 2024 11:10 PM IST
सार

घायलों ने पुलिस के सामने बयान दिया कि झुमकी, पायल व मंगलसूत्र भी हमलावर छीनकर भाग गए। यह सभी हमलावर कोतवाली बदोसराय के किंतूर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Barabanki: The bullies chased the devotees who had come to the fair and beat them on the way.
श्रद्धालुओं पर हमला करता एक दबंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले की बदोसराय कोतवाली के प्रसिद्ध माता मंदिर अमरा कटेहरा में सोमवार को थाना रामनगर के मल्लापुर गांव के दर्जनों लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से अमरा कटेहरा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। इसमें पुरुष व महिलाएं शामिल थी। ट्रैक्टर चालक पवन कुमार ने बताया कि हमारे ट्रैक्टर के आगे एक ट्रैक्टर खड़ा था। जिसको हम लोगों ने रास्ते से हटाने के लिए कहा तो वह लोग नाराज हो गए। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे चलकर देख लेने की धमकी दी। हम लोगों ने ट्रैक्टर को दूसरे रास्ते से लौटने का निर्णय लिया। शाम करीब पांच बजे हम लोग जैसे ही अलीनगर रानीमऊ बंधे पर पहुंचे तो पहले से बोलेरो व बाइक सवार करीब 10-12 लोगों ने हमला बोलकर पिटाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


हमले में जितेंद्र कुमार रावत, कुलदीप, राम सजीवन, अनूप कुमार, हिमांशु, प्रेमलता, सीमा, सुमन, मनीष आदि आठ लोग घायल हो गए। घायलों ने पुलिस के सामने बयान दिया कि झुमकी, पायल व मंगलसूत्र भी हमलावर छीनकर भाग गए। यह सभी हमलावर कोतवाली बदोसराय के किंतूर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घायलों के बयान लिए गए हैं। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जेवरात छिनने के आरोप के मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed