फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki Rape Case News in Hindi: More Than Three People Involved, Police Searching

Barabanki Rape Case: तीन से ज्यादा लोग थे शामिल, पुलिस कर रही तलाश

Fri, 16 Oct 2020 03:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Oct 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Barabanki Rape Case News in Hindi: More Than Three People Involved, Police Searching
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
Barabanki Case: धान के खेत में मृत मिली अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


सतरिख इलाके के एक गांव में बुधवार शाम धान के खेत में 17 वर्षीय एक किशोरी का शव मिला था। उसके हाथ बंधे हुए थे और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गईं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो गई है। देर शाम इस मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के निजी अंगों में भी गहरी चोटें पाई गई हैं। स्पर्म की स्लाइड बनाकर भी जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में तीन से अधिक लोग शामिल रहे हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगा दी गई दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने साधी चुप्पी, परिजनों ने खड़े किए सवाल
मृत किशोरी की मां घर के बाहर बिलख-बिलख कर कह रही थी कि हमारी बेटी का जिन लोगों ने मारा है। उसे पड़ोस में ही धान के खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने देखा है पर डर से वह अपना मुंह नहीं खोल रहे हैं क्योंकि पड़ोस के कुछ बच्चे शाम को यह पूछने आए थे कि दीदी आ गईं पर थोड़ी देर बाद ही घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed