फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   barabanki poisonous liquor case ig law and order

बाराबंकी जहरीली शराब कांड में आईजी ने जिले के कई अफसरों को किया निलंबित

Wed, 29 May 2019 11:35 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 29 May 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
barabanki poisonous liquor case ig law and order
प्रवीण कुमार त्रिपाठी आईजी कानून व्यस्था (दाएं) - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बाराबंकी में जहरीली शराब पीकर मारे गए लोगों के बाद कार्रवाई करते हुए कई अफसरों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी, उत्पाद शुल्क अधीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल व पांच कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और दो अन्य कांस्टेबलों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सोमवार रात बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान से करीब तीस लोगों ने शराब खरीद कर पी थी।

इसके कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज, रामनगर और फतेहपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है जिनमें से 16 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed