{"_id":"5ced3111bdec220771036519","slug":"barabanki-poisonous-liquor-case-ig-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी जहरीली शराब कांड में आईजी ने जिले के कई अफसरों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी जहरीली शराब कांड में आईजी ने जिले के कई अफसरों को किया निलंबित
Wed, 29 May 2019 11:35 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 29 May 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण कुमार त्रिपाठी आईजी कानून व्यस्था (दाएं)
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बाराबंकी में जहरीली शराब पीकर मारे गए लोगों के बाद कार्रवाई करते हुए कई अफसरों को निलंबित कर दिया।
उन्होंने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी, उत्पाद शुल्क अधीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल व पांच कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और दो अन्य कांस्टेबलों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि सोमवार रात बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान से करीब तीस लोगों ने शराब खरीद कर पी थी।
इसके कुछ ही देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज, रामनगर और फतेहपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है जिनमें से 16 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।