{"_id":"636a50c14c0d853a4358c359","slug":"barabanki-news-many-people-drowned-after-boat-capsized-in-sumli-river-three-bodies-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बाराबंकी में सुमली नदी में पलटी नाव, 25 लोग थे सवार, दो बच्चों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बाराबंकी में सुमली नदी में पलटी नाव, 25 लोग थे सवार, दो बच्चों समेत तीन की मौत
Tue, 08 Nov 2022 08:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Nov 2022 08:40 PM IST
सार
नाव पलटने के बाद अधिकतर लोग तैरकर या किसी तरह बाहर आए। इस दौरान करीब छह लोग नदी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकाले हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुमली नदी में नाव पलटने से दो बच्चों समेत तीन की डूबने से मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाव में क्षमता से ज्यादा (25) लोग सवार थे। इसी कारण नदी के बीच में पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। 13 लोगों को बचा लिया गया जबकि बाकी खुद तैर कर निकल आए।
विज्ञापन
बैरनामऊ मंझारी गांव में कार्तिक पूर्णिमा मेले में शामिल होने के लिए सालपुर गांव के करीब 25 लोग नाव पर सवार होकर आ रहे थे। बीच धारा में आने के बाद एक तरफ ज्यादा भार होने के कारण नाव अचानक पलट गई। नदी के दोनों किनारों पर नाव के इंतजार में खड़े लोगों ने जब यह देखा तो चिल्लाने लगे। कुछ लोग नाव पलटने के बाद तैरकर बाहर आ गए। जो लोग तैरना नहीं जानते थे, वह भी हाथ-पांव मारने लगे। कुछ ग्रामीण लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे पांच लोगों को भी बाहर निकाला गया। इन्हें तुरंत सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया। इनमें से रीतू (18), प्रियंका (5) व हिमांशु (8) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नीतू (40) व रोहिणी (18) की हालत गंभीर है जिनका इलाज चल रहा है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। मौके पर पहुंचे डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि नाव पलटने की सूचना पर पहुंचे तो वहां स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सात लोगों को नदी से निकाला गया। जबकि 13 लोग तैर कर पहले ही निकल आए थे। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन