{"_id":"66bc496717f3c36aab09bb9b","slug":"barabanki-news-a-man-s-dead-body-found-in-a-pit-in-ramnagar-kotwali-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता
Wed, 14 Aug 2024 11:36 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:36 AM IST
सार
बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला है। युवक कई दिनों से लापता था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले की कोतवाली रामनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी और छानबीन में जुटी है।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र के मुंशी पुरवा गांव के पास बुधवार सुबह गांव जाने वाली सड़क के किनारे गड्ढे में भरे पानी में युवक का शव पड़ा मिला। रामनगर के प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान यहां से दो किलोमीटर दूर स्थित सुफलपुरवा गांव निवासी दिनेश कुमार (40) के रूप में की।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दिनेश तीन दिन से घर से लापता थे। उनकी खोज भी चल रही थी। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।