{"_id":"69e4e2b0614f51da8e0832c3","slug":"barabanki-elderly-farmer-burns-to-death-while-extinguishing-stubble-fire-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पराली की आग बुझाने के दौरान बुजुर्ग किसान की झुलसकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पराली की आग बुझाने के दौरान बुजुर्ग किसान की झुलसकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 19 Apr 2026 07:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:42 PM IST
सार
बाराबंकी के सुबेहा के नीमामऊ गांव में खेत में लगी गेहूं की पराली की आग बुझाने के दौरान बुजुर्ग हीरालाल की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाराबंकी के सुबेहा के नीमामऊ गांव में खेत में लगी गेहूं की पराली की आग बुझाने के दौरान बुजुर्ग हीरालाल (65) की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
हीरालाल रावत रविवार दोपहर अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। हीरालाल ने मेहनत से तैयार फसल तबाह होते देख आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान आग उनके कपड़ों में लग गई। खेत से धुआं और तेज लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हीरालाल को आग की चपेट से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। शाम को इलाज के दौरान हीरालाल की मृत्यु हो गई। मृतक हीरालाल रावत के तीन पुत्र मिलन, सुमिरन, शिवकरन हैं। तीनों अहमदाबाद में रहते हैं।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में दुख का माहौल है। सुबेहा के एसएसओ यशकांत सिंह ने बताया कि मौत लखनऊ में हुई है। पोस्टमार्टम भी वहीं होगा।