{"_id":"69ee4dda8c325160890533f3","slug":"barabanki-dispute-over-sitting-on-stairs-youth-dragged-into-hostel-beaten-thrown-down-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: सीढ़ियों पर बैठने को लेकर विवाद, हॉस्टल में घसीटकर युवक को पीटा, नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: सीढ़ियों पर बैठने को लेकर विवाद, हॉस्टल में घसीटकर युवक को पीटा, नीचे फेंका
Sun, 26 Apr 2026 11:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:09 PM IST
सार
युवक हॉस्टल की सीढ़ियों पर बैठा था। इसी बात को लेकर उसका हॉस्टल मालिक से विवाद हो गया। आरोप है कि मुन्नू और उसके साथियों ने विनय को अंदर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
हॉस्टल की सीढ़ियों पर बैठने को लेकर विवाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के सफेदाबाद कस्बे में रविवार शाम मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को हॉस्टल में घसीटकर बेरहमी से पीट दिया गया। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
झोपड़पट्टी सफेदाबाद निवासी विनय (18) पुत्र दिनेश सरथरा के रहने वाले मुन्नू के हॉस्टल की सीढ़ियों पर बैठा था। इसी बात को लेकर उसका हॉस्टल मालिक से विवाद हो गया। आरोप है कि मुन्नू और उसके साथियों ने विनय को अंदर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
घायल के बाबा नरेश के मुताबिक हमलावरों ने उसे इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे तो विनय गंभीर हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस काफी देर तक मौके पर मौजूद रही, लेकिन करीब 20 मिनट घायल को अस्पताल नहीं भिजवाया। बाद में ग्रामीणों के दबाव पर उसे निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मौके पर है।