फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Bad words of BJP MLA - If you do not vote then do not come to us for work

बाराबंकी : भाजपा विधायक के बिगड़े बोल - वोट नहीं दिया तो काम के लिए न आएं हमारे पास   

Mon, 21 Mar 2022 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Mar 2022 07:59 PM IST
सार

हैदरगढ़ विधायक अपने ही क्षेत्र के सोइना गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। इस दौरान समारोह आए लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने सबसे पहले भारी मतों से विजय दिलाने पर अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Barabanki: Bad words of BJP MLA - If you do not vote then do not come to us for work

विस्तार

हैदरगढ़ से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दिनेश रावत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि जिन लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है वह हमारे पास कोई काम लेकर न आएं। इसको लेकर विपक्षियों ने भी तंज कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


हैदरगढ़ विधायक अपने ही क्षेत्र के सोइना गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। इस दौरान समारोह आए लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने सबसे पहले भारी मतों से विजय दिलाने पर अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारा समर्थन नहीं किया है वह कृपा करके हमारे पास किसी काम के लिए न आएं। वह आगामी लोकसभा 2024 में भाजपा को वोट देने के बाद ही हमारे पास आएं। विधायक के इतना बोलते ही मंच पर बैठे लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दीं।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और इसके बाद सपा, बसपा व कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के नारे सबका साथ, सबका विकास को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया है। विधायक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बाबत विधायक दिनेश रावत का कहना है कि वह कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत बैठक कर रहे थे जिसमें अपने कार्यकर्ताओं से यह बात कहीं थी। क्षेत्र की जनता के संबंध में इस तरह का कोई बयान मैं कभी नहीं दे सकता। क्षेत्र की जनता हमारे लिए देवतुल्य है जहां जरूरत पड़ेगी उनकी पूरी मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed