फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: 13 stolen bikes found in a room of a closed sugar mill, two criminals arrested.

Barabanki: बंद शुगर मिल के कमरे में भरी मिली चोरी की 13 बाइकें, दो शातिर दबोचे गए

Tue, 06 May 2025 04:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 May 2025 04:07 PM IST
सार

बाराबंकी शहर में पुलिस ने एक बंद शुगर मिल के कमरे से चोरी की 13 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस को 12 बाइक और एक की चेचिस बरामद हुई है।

विज्ञापन
Barabanki: 13 stolen bikes found in a room of a closed sugar mill, two criminals arrested.
बरामद हुईं चोरी की बाइकें। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को अब राहत की उम्मीद है। शहर कोतवाली पुलिस ने पलक झपकते ही बाइक चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 12 बाइक और एक चेचिस बरामद की है। इन बाइकों में से एक जिला अस्पताल से चोरी हुई थी। बाइक के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू की थी। पुलिस को बड़ी सफलता उस वक्त मिली जब गोंडा जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी अजीम और पिपरी माझा गांव निवासी उमेश तिवारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ इलाके में बाइक खड़ी होने का इंतजार करते थे और मास्टर चाबी की मदद से कुछ ही सेकंड में बाइक उड़ा ले जाते थे।
विज्ञापन


चोरी की बाइकें ये लोग कम दामों पर बेचकर अपने महंगे शौक पूरे करते थे। पकड़ी गई बाइकें शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी शुगर मिल के कमरे में छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने उस कमरे से कुल 12 बाइक और एक चेचिस बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में उमेश के खिलाफ सात और अजीम के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाल रामकिशन राणा ने बताया कि अभी चोर के अन्य गिरोहों की धड़पकड़ के लिए पुलिस लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed