{"_id":"9fb8efcfe1f2546bcf623fd04f048a6d","slug":"bar-chief-asks-help-of-mulayam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के पास आए बार एसोशिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के पास आए बार एसोशिएशन के अध्यक्ष
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Oct 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट व ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदिश सी अग्रवाल ने रविवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने इस मौके पर मुलायम पर लिखी पुस्तक के द्वितीय संस्करण की प्रति भी भेंट की। साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याएं बताकर सपा सुप्रीमो व सीएम से दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
आदिश तमिलनाडु, पंजाब व हरियाणा के अपर महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। उनकी मुलायम पर लिखी व थाईलैंड से मुद्रित ‘मुलायम सिंह यादव हारबिंगर ऑफ सोशल जस्टिस’ को लंदन के यूके पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स ने प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
इसका विमोचन 23 जून 2014 को लंदन में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के अध्यक्ष पीटर टोमका ने किया था।
किताब में मुलायम सिंह यादव के संघर्ष की भूमिका को विशेष रूप से इंगित किया गया है। इसे लिखने में आशीष यादव सोनू व मनीष खेमका ने सहयोग किया है।