फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Banks will distribute Rs 30 thousand crore on Vishwakarma Day

यूपी : विश्वकर्मा दिवस पर 30 हजार करोड़ रुपये बांटेंगे बैंक, प्लंबर, मिस्त्री जैसे कामगारों को मिलेगा लोन

Fri, 15 Sep 2023 02:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 15 Sep 2023 02:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस दिन 30 हजार करोड़ रुपये के वृहद लोन वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इतनी बड़ी मात्रा में एक दिन में लोन पहली बार वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Banks will distribute Rs 30 thousand crore on Vishwakarma Day
bank loan new - फोटो : istock

विस्तार

 विश्वकर्मा दिवस पर प्रदेश में सभी बैंक 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बांटेंगे। बैंकों को इस संबंध में निर्देश जारी करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को लोन देने का आह्वान किया गया है। ये कर्ज गरीब बढ़ई, प्लंबर, मिस्त्री सहित डेढ़ दर्जन कुशल कामगारों और उद्यमियों को दिया जाएगा, जो अपने आप में एक रिकार्ड होगा।

विज्ञापन


17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस पर प्रदेश सरकार ने बड़ी तैयारी की है। हाल ही में आरबीआई और बैंकरों की बैठक में एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस दिन 30 हजार करोड़ रुपये के वृहद लोन वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इतनी बड़ी मात्रा में एक दिन में लोन पहली बार वितरित किया जाएगा। इसका लाभ डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेड के कुशल कामगारों को मिलेगा।
विज्ञापन

अभी तक 2.18 लाख कामगारों को प्रशिक्षित करने के बाद टूल किट दी जा चुकी है। इस साल 75 हजार कामगारों को टूल किट दी जा रही है। 

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, नाव निर्माता, शस्त्र निर्माता, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, तालासाज, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, स्टोन ब्रेकर, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई व झाड़ू बुनकर, पारंपरिक खिलौना बनाने वाले, नाई, माली, धोबी,दर्जी और मछली जाल निर्माता को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड भी मिलेगा। ये योजना 17 सितंबर से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन के तहत इन ट्रेड्स में लाभार्थी पांच दिन का प्रशिक्षण लेंगे। इस अवधि में उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा। योजना के अनुसार 30 लाख ‘विश्वकर्मा’ को बेसिक ट्रेनिंग और तीन लाख को एडवांस ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। बेसिक ट्रेनिंग लेने वाले 30 लाख ‘विश्वकर्मा’ को टूलकिट इंसेंटिव्स के लिए 15 हजार रुपए ई-वाउचर या ई-रूपी के रूप में दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed